हरेंद्र सिंह पटेल का हिंदू युवा वाहिनी भारत द्वारा सम्मान

बरेली/आंवला। हिंदू युवा वाहिनी भारत द्वारा रविवार को आंवला जिलाध्यक्ष श्री हरेंद्र सिंह पटेल का भव्य सम्मान समारोह अमाया रिजॉर्ट बारात घर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बिथरी और कैंट विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य लोग एवं संगठन से जुड़े कार्यकर्ता शामिल हुए।
समारोह के दौरान हरेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि वे क्षेत्र की जनता के हर सुख-दुख में सदैव साथ रहेंगे। उन्होंने संगठन के माध्यम से जनसेवा और हिंदू समाज की रक्षा के लिए निरंतर कार्यरत रहने का संकल्प लिया।
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक राणा, प्रदेश महासचिव गोपाल वर्मा, प्रदेश महामंत्री ऋषि ठाकुर, जिला प्रभारी मयंक गंगवार, जिलाध्यक्ष अजय पटेल, पीलीभीत जिलाध्यक्ष मनोज गंगवार, जिला उपाध्यक्ष अनुराग शर्मा, मीडिया प्रभारी प्रकाश सिंह रावत, प्रधान उपेन्द्र सिंह (महेशपुरा), जिला उपाध्यक्ष स्नेह कुमार, राजश्री पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष अनीता पाठक, ब्लॉक उपाध्यक्ष ममता, दिनेश पटेल (सारीपुर), बंटी चौहान, महेश पटेल (पहरापुर), शेखर बाबू, महेश बाबू, अमित श्रीवास्तव, संजीव पटेल (उगनपुर), सौरभ पटेल, सचिन पटेल, कंचन पटेल, देशराज पटेल, हरीश पटेल, यशपाल पटेल, अरविंद पटेल, बीरु वाल्मीकि, गौरव वाल्मीकि, सुरेश मौर्य, राहुल गंगवार, कैलाश गंगवार, भगवानदास, सुखपाल, निर्वेश, रमेशचंद्र, बहादुर, राजवीर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।






