बरेली मंडल में अधीनस्थ उद्यान सेवा संघ की इकाई गठित रामेश्वर प्रसाद गंगवार निर्विरोध मंडलीय अध्यक्ष चुने गए
प्रदेश महामंत्री धनवंत पटेल की निगरानी में संपन्न हुई लोकतांत्रिक प्रक्रिया

बरेली। मुख्य उद्यान कार्यालय, उपनिदेशक बरेली मंडल में शनिवार को अधीनस्थ उद्यान सेवा संघ, उत्तर प्रदेश की मंडलीय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में बरेली मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।
प्रदेश महामंत्री धनवंत पटेल (स.उ.नि., अयोध्या) की देखरेख में बैठक में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत चुनाव संपन्न कराए गए। मंडल भर से आए अधीनस्थ उद्यान निरीक्षकों की मौजूदगी में नए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया।
रामेश्वर प्रसाद बने अध्यक्ष
बैठक में सर्वसम्मति से रामेश्वर प्रसाद गंगवार (स.उ.नि., DHO कार्यालय पीलीभीत) को मंडलीय अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा तीन अन्य प्रमुख पदों—उपाध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष—के लिए भी निर्वाचित प्रतिनिधियों की घोषणा की गई।
खास जानकारी
चुने गए पदाधिकारी — अधीनस्थ उद्यान सेवा संघ, बरेली मंडल (30प):
रामेश्वर प्रसाद गंगवार (स.उ.नि., कार्यालय DHO पीलीभीत) – मंडलीय अध्यक्ष
धनेश कुमार (स.उ.नि., कार्यालय SDO बदायूं) – मंडलीय उपाध्यक्ष
अनुल गंगवार (स.उ.नि., कार्यालय DHO बरेली) – मंडलीय महामंत्री
श्रीमती दिव्या भारद्वाज (स.उ.नि., शाखा कार्यालय शाहजहांपुर) – कोषाध्यक्ष