No Slide Found In Slider.
उत्तरप्रदेशदेशबरेली

केन्द्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने दिव्याग जनों को सहायक उपकरण वितरित किए

सहायक यंत्र पाकर खिल - खिला उठे दिव्यांग जनों के चेहरे

No Slide Found In Slider.

बरेली। विधान सभा बहेड़ी के द किंग ग्रांड रिसॉर्ट में एडिप एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत दिव्यांग जन एवं वरिष्ठ नागरिकों हेतु निशुल्क सहायक उपकरण वितरित किए गए। केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने अपने हाथों लाभार्थियों को सहायक यंत्र वितरित किए। सहायक उपकरण पाकर दिव्यांग जनों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने बहेड़ी के ब्लॉक प्रमुख अमरिंदर सिंह गोल्डी,शेरगढ़ के ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र कुर्मी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा के साथ दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान स्थानीय नेताओं ने केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद को बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान विकासखंड शेरगढ़,बहेड़ी तथा दमखोदा के 503 लाभार्थियों को तकरीबन 44 लाख रुपए के सहायक उपकरण वितरित किए गए। इसमें ब्लॉक शेरगढ़ के 61 दिव्यांग लाभार्थी शामिल हैं। कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने दिव्यांग जनों से बात कर उनका हाल जाना तथा कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केन्द्र एवं प्रदेश की सरकार सबका साथ सबका विकास का मंत्र लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभ उठाने का आवाह्न किया। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर पात्र तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सहायक उपकरण दिव्यांग जनों के जीवन में सहायक बनेंगे। इसके पश्चात उन्होंने सीबी सिंह बैंकेट हॉल में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को कुकर वितरित किए। उन्होंने एडिप योजना के अधिकारियों से उपकरण वितरण के बावत बात की। केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद को ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र कुर्मी,अमरेंद्र सिंह गोल्डी,जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा समेत भाजपाइयों ने बुके देकर स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा,ब्लाक प्रमुख शेरगढ़ भूपेंद्र कुर्मी, सुनील रस्तोकी , राहूला गुप्ता, राजीव गंगवार, नगर पालिका अध्यक्ष रशिमी जसवाल, प्रतिनिधि बाँबी जसवाल ,ब्लाक प्रमुख बहेड़ी अमरिंदर सिंह गोल्डी,पूर्व ब्लाक प्रमुख चौधरी आराम सिंह,जिलामंत्री सुनील गंगवार,जिला उपाध्यक्ष कुंवरसेन मौर्य,केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के प्रतिनिधि रवि मल्होत्रा, एसडीएम बहेड़ी रत्निका श्रीवास्तव,बीडीओ शेरगढ़ सुखपाल सिंह,तकनीकी सहायक राजेंद्र सिंह,अमित पटेल अज्जू,पंचायत सहायक श्रद्धा श्रीवास्तव,सचिन गंगवार,योगेंद्र मौर्य,जेई प्रेम सिंह,बीडीओ दमखोदा,बीडीओ बहेड़ी आदि समेत बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button