No Slide Found In Slider.
Breaking Newsउत्तरप्रदेशबरेली

पांच ग्राम पंचायतों के कम होने से 1,188 पंचायतों में ही होंगे चुनाव

No Slide Found In Slider.

बरेली। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां रफ्तार पकड़ रही हैं। इस बार जिले की 1,188 ग्राम पंचायतों में चुनाव कराए जाने की संभावना है। वर्ष 2020 में जहां 1,193 पंचायतों में चुनाव हुए थे, वहीं पांच पंचायतों को शहरी क्षेत्र में शामिल किए जाने के बाद अब इनकी संख्या घट गई है।

60 जिला पंचायत सदस्य और 14,856 ग्राम पंचायत सदस्य चुने जाएंगे

जिला प्रशासन के मुताबिक आगामी पंचायत चुनाव में 60 जिला पंचायत सदस्य, 1,467 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 14,856 ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव कराया जाएगा। हालांकि इस बार ग्राम प्रधानों की संख्या पूर्ववत ही रहेगी।

चुनाव से पहले कुछ ग्राम पंचायतों की संरचना में परिवर्तन हुआ है, जिससे क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या में बदलाव हो सकता है।

इन पंचायतों को बनाया गया शहरी क्षेत्र का हिस्सा

वर्ष 2022 में जिले की पांच ग्राम पंचायतों को शहरी क्षेत्र में शामिल कर लिया गया था। इसमें नवाबगंज ब्लॉक की याकूबपुर और बहोरन नगला, मझगवां ब्लॉक की बेहटा जुनू, नगरिया सतन, और अंवादानपुर पंचायतें शामिल हैं। इन पंचायतों के शहरीकरण से अब जिले में कुल ग्राम पंचायतों की संख्या घटकर 1,188 रह गई है।

11,531 मतदाता हुए कम

वर्ष 2020 के पंचायत चुनाव में 29,90,531 मतदाता थे, जबकि वर्ष 2022 में यह आंकड़ा घटकर 29,79,000 रह गया। इस प्रकार 11,531 मतदाता कम हो गए हैं।

परिसीमन पर शासनादेश का इंतजार

इस संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी कमल किशोर ने बताया कि अभी तक त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के परिसीमन को लेकर कोई शासनादेश प्राप्त नहीं हुआ है। शासनादेश प्राप्त होते ही परिसीमन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button