बरेली
आपत्तिजनक धार्मिक पोस्ट करने वाला गिरफ्तार

बरेली। प्रेमनगर पुलिस ने अशरफ हुसैन को गिरफ्तार किया है, जिसने सोशल मीडिया पर अभद्र धार्मिक टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी ने लोगों की भावनाओं को आहत किया, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया।
अभद्र धार्मिक पोस्ट कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने के आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर प्रेमनगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि हार्टमन कॉलेज के पास अशरफ खां छावनी में रहने वाले अशरफ हुसैन ने सोशल मीडिया पर अभद्र धार्मिक टिप्पणी कर लोगों की भावनाएं आहत की थीं। मामले की जानकारी होने पर अशरफ खां छावनी चौकी प्रभारी अरुण यादव की तहरीर पर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया है।






