No Slide Found In Slider.
Breaking Newsउत्तरप्रदेशबरेली

ऐतिहासिक लीलौर झील में नौका विहार का शुभारंभ

No Slide Found In Slider.

बरेली। महाभारतकालीन ऐतिहासिक लीलौर झील अब सैलानियों के लिए नई पहचान बनने जा रही है। शुक्रवार को पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने रामनगर स्थित लीलौर झील में नौका विहार का शुभारंभ किया। इस दौरान जिलाधिकारी अविनाश सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे और दोनों ने नाव की सवारी कर पर्यटन की नई शुरुआत का संदेश दिया।

मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि वर्षों से वह इस झील को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की कवायद कर रहे थे। आज यह सपना साकार हुआ है। उन्होंने लोगों से अपील की कि झील की सुंदरता और स्वच्छता बनाए रखें। उन्होंने कहा कि लीलौर झील अब जिले का प्रमुख आकर्षण बनेगी, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि दीपावली तक झील परिसर में गेस्ट हाउस, पार्क, लाइट फिटिंग, पौधरोपण सहित कई कार्य कराए जाएंगे, ताकि यहां आने वाले पर्यटकों को सभी सुविधाएं मिल सकें।

लकड़ी का पुल टूटा, मची अफरातफरी

नौका विहार की शुरुआत के दौरान अचानक अफरातफरी का माहौल बन गया। झील तक जाने के लिए प्रशासन ने लकड़ी का पुल बनाया था। जैसे ही मंत्री धर्मपाल सिंह और डीएम अविनाश सिंह पुल से नाव तक जाने लगे, अचानक एक लकड़ी टूट गई। पलभर को हड़कंप मच गया। हालांकि पुल की ऊंचाई कम होने के चलते किसी को चोट नहीं आई और बड़ा हादसा टल गया।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button