No Slide Found In Slider.
उत्तरप्रदेशबरेली

“स्वच्छ सर्वेक्षण-2025 : नगर निगम ने बढ़ाया कदम, सफाई मित्रों को मिला सम्मान”

No Slide Found In Slider.

बरेली। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 की तैयारी को ध्यान में रखते हुए नगर निगम बरेली द्वारा नगर निगम परिसर में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य के निर्देशन में संपन्न हुआ, जिसमें नगर निगम कर्मचारियों, सफाई मित्रों, पार्षदों और अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।0कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर डॉ. उमेश गौतम ने अपने संबोधन में सफाई कर्मचारियों और सफाई मित्रों की अहम भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उन्हें शहर की स्वच्छता की रीढ़ करार दिया। उन्होंने कहा कि बरेली को स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर स्थान दिलाने के लिए प्रत्येक कर्मचारी का समर्पण और सहयोग जरूरी है। महापौर ने नगर निगम कर्मचारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि स्वच्छ बरेली ही स्वस्थ बरेली का आधार है और इसमें सफाई मित्रों का योगदान सबसे बड़ा है।

इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले नगर निगम कर्मचारियों और सफाई मित्रों को प्रशस्ति पत्र एवं शॉल भेंटकर सम्मानित भी किया गया। सम्मान पाकर कर्मचारियों ने स्वच्छता मिशन को और अधिक जोश और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कचरे के प्रथक्करण, सिंगल यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभाव और सफाई मित्रों की सुरक्षा संबंधी उपायों की विस्तृत जानकारी दी। गीले और सूखे कचरे का पृथक्करण न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक है बल्कि कचरे के प्रबंधन को भी सरल बनाता है। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण सामूहिक भोज रहा, जिसमें कर्मचारियों, अधिकारियों और सफाई मित्रों ने मिलकर सहभागिता की। इस अवसर पर स्वयं महापौर डॉ. उमेश गौतम एवं नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने कर्मचारियों को भोजन परोसकर उनका उत्साह बढ़ाया। इस पहल ने समारोह को और भी यादगार बना दिया। कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त शशिभूषण राय, उप सभापति नरेन्द्र सिंह सहित नगर निगम के सभी पार्षदगण, अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे। नगर निगम प्रशासन का मानना है कि ऐसे आयोजनों से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ता है और स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर परिणाम प्राप्त करने की राह आसान होती है।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button