No Slide Found In Slider.
उत्तरप्रदेशबरेली

पंजाब से आए बजुर्ग का अपहरण, पुलिस ने छह घंटे में किया बरामद, दो बदमाश गिरफ्तार

No Slide Found In Slider.

बरेली। बदमाशों ने पंजाब से नानकमत्ता दर्शन को आए बुजुर्ग का अपहरण कर लिया। परिजनों को धमकाकर फिरौती की रकम वसूली। शिकायत मिलने के बाद कैंट पुलिस हरकत में आई और दो बदमाशों को मुस्तैदी दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया। जबकि इनके चार साथी अब भी फरार हैं।

दरअसल पूरथला पंजाब के रहने वाले 55 वर्षीय दर्शन सिंह नानकमत्ता दर्शन के लिए आए थे। उनको बरेली से उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जाना था। वह भटकते हुए लालफाटक के पास पहुंचे। जहां कार सवार चार लोगों ने मदद के नाम पर गाड़ी में बैठा लिया। बदमाश दर्शन सिंह का अपहरण कर उन्हें कांधरपुर स्थित एक घर में ले गए और उनको बंधक बनाकर रखा। दर्शन सिंह के मोबाइल से उनकी पत्नी को फोन कर करीब डेढ़ लाख रुपये फिरौती की रकम खाते में ट्रांसफर करवा ली। इसके अलावा दर्शन सिंह से कुछ कैश, घड़ी और कड़ा भी ले लिया।

दर्शन सिंह के भाई उनका पता लगाते हुए बरेली तक आए और कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई। हरकत में आई कैंट पुलिस ने शिकायत के महज छह घंटे के भीत आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी उस वक्त पकड़े गए जब दर्शन सिंह को कांधरपुर से कहीं और शिफ्ट करने की तैयारी थी।

एसपी सिटी मानुष पारिक ने बताया कि बदमाशों का आपराधिक इतिहास नहीं है। पूरे मामले में कैंट थाना क्षेत्र कांधरपुर के रहने वाले आकाश पुत्र लालाराम व वीरेंद्र पुत्र छत्रपाल को गिरफ्तार किया गया है। इनके बाकी चार साथियों की तलाश की जा रही है।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button