No Slide Found In Slider.
उत्तरप्रदेशबरेली

केवल इतिहास नहीं, सरदार पटेल आज भी हैं राष्ट्र चेतना के केंद्र — धर्मपाल सिंह

No Slide Found In Slider.

बरेली। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने बुधवार को बरेली में पार्टी द्वारा भारत रत्न, लौह पुरुष और “एक भारत–श्रेष्ठ भारत” के शिल्पकार सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा बैठक की।

बैठक में बरेली, पीलीभीत, बदायूं और शाहजहांपुर जिलों के जनप्रतिनिधि, जिला अध्यक्ष, मंडल संयोजक, पदाधिकारी और अभियान से जुड़े कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

धर्मपाल सिंह ने सरदार पटेल के जीवन, व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके अनुपम योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “सरदार वल्लभभाई पटेल केवल इतिहास के महानायक नहीं, बल्कि आज भी भारत की राष्ट्रीय चेतना के केंद्र हैं। अगर सरदार पटेल न होते तो आज भारत का नक्शा कुछ और होता। उन्होंने प्रशासनिक एकता, राष्ट्रीय अखंडता और सांस्कृतिक एकजुटता की नींव रखी, जिससे भारत आज विश्व में एक सशक्त राष्ट्र के रूप में खड़ा है।”

उन्होंने बताया कि भाजपा 31 अक्टूबर से 6 दिसंबर तक “सरदार150 यूनिटी मार्च अभियान” चलाने जा रही है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय एकता, समरसता और देशभक्ति की भावना को जागृत करना है। साथ ही पार्टी आत्मनिर्भर भारत और अन्य जन-जागरूकता अभियानों को भी इससे जोड़कर जनभागीदारी बढ़ाने का कार्य करेगी।

धर्मपाल सिंह ने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक भारत–श्रेष्ठ भारत” के संकल्प को आगे बढ़ाने वाला साबित होगा और सरदार पटेल की एकता, समर्पण तथा राष्ट्रभक्ति की भावना से प्रेरणा लेकर देश को नई दिशा देगा।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button