No Slide Found In Slider.
उत्तरप्रदेशबरेली

गबन में फंसे बल्लिया ग्राम प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज

No Slide Found In Slider.

31 लाख रुपये की अनियमितता उजागर सचिव पहले ही निलंबित, अब डीएम ने की बड़ी कार्रवाई

बरेली। जिले में पंचायत निधि के गबन और वित्तीय अनियमितता के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। ग्राम पंचायत बल्लिया, विकासखंड आलमपुर जाफराबाद में निर्माण कार्यों में गड़बड़ी पाए जाने पर ग्राम प्रधान विनोद कुमार गुप्ता के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार डीएम अविनाश कुमार ने तत्काल प्रभाव से सीज कर दिए हैं।

जांच में सामने आई करोड़ों की हेराफेरी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत बल्लिया में हुए निर्माण कार्यों से संबंधित वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतों पर डीएम के आदेश से जांच कराई गई थी। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में ग्राम प्रधान विनोद कुमार गुप्ता और तत्कालीन सचिव अजय कुमार प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए।

जांच में यह पाया गया कि दोनों ने कार्यों की स्वीकृति ग्राम सभा से नहीं ली,कार्ययोजना को टुकड़ों में विभाजित किया, और बिना कार्य कराए केवल प्राक्कलन के आधार पर शासकीय धन का आहरण कर लिया।

31 लाख से अधिक की राशि गबन में उजागर

जांच रिपोर्ट में आरोपितों पर कुल ₹31,04,771 की हेराफेरी का आरोप सिद्ध हुआ है।

यह राशि हौली चौक पर बाउंड्री वॉल निर्माण, खाद्यान्न भंडारण भवन में इंटरलॉकिंग, डिप व जाल निर्माण, पक्का नाला निर्माण तथा श्रमांश भुगतान जैसे कार्यों के नाम पर निकाली गई थी।

सचिव पहले ही निलंबित, अब ग्राम प्रधान पर गिरी गाज

डीपीआरओ कार्यालय की अनुशंसा पर तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी अजय कुमार को 29 सितंबर को निलंबित कर दिया गया था। अब जांच में आरोप सिद्ध होने पर ग्राम प्रधान विनोद कुमार गुप्ता को वित्तीय एवं प्रशासनिक शक्तियों से विरत कर दिया गया है।

डीएम ने दिए आगे की जांच के आदेश

डीएम अविनाश कुमार ने आदेश दिया है कि मामले की विस्तृत जांच लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड-1 के अधिशासी अभियंता द्वारा की जाएगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी धन के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button