कुत्ता और सांप खाने वाले चाइना ने फैला दिया कोरोना : शंकराचार्य
https://www.youtube.com/channel/UC7fjv3PjEXQsGKAP4MWsOdw
बरेली। कुत्ता-सांप खाने वाले चाइना की वजह से आज पूरा विश्व कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे में आ गया है। चाइना ने सनातन परंपरा को नहीं माना, जानवरों को खाया, और कोरोना वायरस उसका ही परिणाम है। सनातन धर्म में भगवान को भोग लगाने की परंपरा है जिसमें सनातनी परंपरा का परिवार साफ-शाकाहारी भोजन पकाता है। उसे भगवान को अर्पित करता है। अगर विश्व का कल्याण चाहिए तो सनातन धर्म की मान्यता, आदर्श को मानना होगा। रविवार को आनंद आश्रम में शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज ने यह बातें कहीं। शंकराचार्य ने कहा कि सत्ता में आने के बाद राजनैतिक दलों ने देश को आर्थिक रूप से कमजोर किया, उसे खोखला कर दिया। भारत मे अपार संपदा है, मेधा है। अगर सत्ताधारी राजनेता इसका उपयोग करें, दूरदर्शी रणनीति बनाएं तो 5 साल में ही भारत विश्व पटल पर सबसे शक्तिशाली, समृद्ध राष्ट्र बन सकता है।।
बरेली संवाददाता :- कपिल यादव