उत्तरप्रदेशबरेली
धूमधाम से मनाया गया तुलसी दिवस,की गई पूजा अर्चना

बरेली। हिंदू मान्यता के अनुसार तुलसी पूजन दिवस पर तुलसी माता की विधि-विधान से पूजा करने पर भगवान विष्णु एवं माता लक्ष्मी की कृपा एवं सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है एवं नकारात्मकता दूर होती है.
इसी क्रम में आज बरेली जिले के थाना भुता क्षेत्र की ग्राम पंचायत भगनापुर में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सेना के सदस्यों द्वारा तुलसी माता की पूजा अर्चना की गई। तुलसी पूजन कार्यक्रम का संचालन अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सेना के जिलाध्यक्ष अजय पटेल द्वारा तुलसी माता को चुनरी ओढ़ाकर किया गया, इस अवसर पर रोहिलखंड मंडल अध्यक्ष हरेंद्र सिंह पटेल, ग्राम प्रधान अमित पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष कमल किशोर, ब्लॉक उपाध्यक्ष योगेश कुमार, ब्लॉक मंत्री राजबाबू, विमल, प्रिंस कुमार शर्मा,संजय कुमार, रचित गंगवार, मनोज कुमार, सुरजीत कुमार सहित ग्राम पंचायत वासी उपस्थित रहे।






