No Slide Found In Slider.
Breaking Newsउत्तरप्रदेशबरेली

शराब की दुकान पर तांडव, चार युवकों ने सेल्समैन को पीटा, बोतल से सिर फोड़ दिया

No Slide Found In Slider.

बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शराब की दुकान पर चार युवकों ने जमकर उत्पात मचाते हुए सेल्समैन की बेरहमी से पिटाई कर दी। हमलावरों ने शराब की बोतल से सिर पर वार कर एक कर्मचारी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

सिविल लाइन निवासी नितीश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह सुभाषनगर क्षेत्र स्थित वाइन शॉप नंबर एक पर सेल्समैन के पद पर कार्यरत हैं। बुधवार रात वह अपने सहकर्मी जयवीर और राजेश के साथ दुकान पर शराब बिक्री का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान दो अज्ञात युवक शराब लेने पहुंचे और किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई।

देखते ही देखते दोनों युवकों ने अपने दो अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। चारों ने मिलकर दुकान में हंगामा करते हुए नितीश के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान एक युवक ने दुकान से शराब की बोतल उठाकर जयवीर के सिर पर जोरदार वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

घायल जयवीर को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली सुभाषनगर में चार अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button