No Slide Found In Slider.
Breaking Newsउत्तरप्रदेशबरेली

पत्नी के इंतजार में टूट गया युवक, गांव के तालाब किनारे मिला शव

No Slide Found In Slider.

बरेली। थाना भूता क्षेत्र के गांव फैजनगर में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 23 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब के किनारे पड़ा मिला। युवक की पहचान विशाल के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पत्नी के मायके से वापस न लौटने के कारण वह लंबे समय से मानसिक तनाव में था।

दो बार पत्नी को लाने गया, हर बार लौटा खाली हाथ

मृतक के परिजन सतीश के अनुसार, विशाल की पत्नी मुस्कान पिछले कुछ समय से अपने मायके सितारगंज में रह रही थी। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। विशाल ने पत्नी को मनाने और वापस लाने के लिए दो बार सितारगंज का सफर किया, लेकिन हर बार उसे निराश होकर लौटना पड़ा। इससे वह और अधिक अवसाद में चला गया था।

सुबह शौच को गए ग्रामीणों ने देखा शव

शुक्रवार सुबह गांव के कुछ लोग शौच के लिए तालाब की ओर गए, तो वहां विशाल का शव पड़ा देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। खबर मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे, जहां कोहराम मच गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस, शव पोस्टमार्टम को भेजा

घटना की जानकारी मिलते ही थाना भूता पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य भी जुटाए गए हैं।

मजदूरी कर परिवार चलाता था विशाल

परिजनों ने बताया कि विशाल मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी अचानक मौत से परिवार का सहारा छिन गया है। घर में मातम पसरा है और परिजन सदमे में हैं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

थाना पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कलह और मानसिक तनाव से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि युवक की मौत आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य कारण, इसका स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button