होटल के कमरे में डंपर चालक ने लगाई फांसी, दो महीने पहले पंजाब से काम पर निकला था अधेड़

बरेली। बरेली-अलीगंज मार्ग पर राजपुर कला के पास स्थित एक होटल में पंजाब निवासी एक डंपर चालक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान 50 वर्षीय बलजिंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया है।
दो महीने पहले घर से निकला था मृतक
मृतक के बेटे हंसदीप ने बताया कि उसके पिता बलजिंदर सिंह करीब दो महीने पहले पंजाब से डंपर चलाने के लिए घर से निकले थे। वे डंपर लेकर राजपुर कला थाना अलीगंज क्षेत्र में पहुंचे थे और कल शाम एक स्थानीय होटल में रुके थे।
खाना खाने के बाद उठाया खौफनाक कदम
होटल संचालक के अनुसार, बलजिंदर सिंह ने कमरे में रात का खाना खाया था, जिसके बाद वे सोने चले गए। सुबह जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुँची पुलिस ने देखा कि बलजिंदर सिंह का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ था। उन्होंने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
परिवार में मचा कोहराम
अचानक हुई इस दुखद घटना की खबर जैसे ही पंजाब स्थित उनके घर पहुँची, परिवार में कोहराम मच गया। मृतक बलजिंदर सिंह मेहनत-मजदूरी और डंपर चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।
पुलिस की जांच जारी
अलीगंज पुलिस का कहना है कि होटल के कमरे को जांच के लिए सुरक्षित किया गया है। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह साफ हो






