No Slide Found In Slider.
बरेली

बरेली डीएम अविनाश सिंह के पिता दिनेश बहादुर सिंह का निधन, प्रयागराज में होगा अंतिम संस्कार

बरेली डीएम अविनाश सिंह के पिता दिनेश बहादुर सिंह का निधन

No Slide Found In Slider.

बरेली : बीमारी के चलते जिलाधिकारी अविनाश सिंह के पिता दिनेश बहादुर का निधन, कल प्रयागराज में होगा अंतिम संस्कार

बरेली लंबे समय से बीमार चल रहे जिलाधिकारी बरेली अविनाश सिंह के पिता दिनेश बहादुर सिंह का गुरुवार सुबह करीब 11 बजे निधन हो गया। उनके निधन के बाद तमाम प्रशासनिक अफसरों ने शोक व्यक्त किया। जिलाधिकारी के पिता दिनेश बहादुर सिंह पिछले डेढ़ माह से अस्पताल में भर्ती थे। गुरुवार दोपहर उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। वह रिटायर्ड पीसीएस अधिकारी थे। निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर डीएम कैंप ऑफिस लाया गया।

श्रद्धांजलि देने के लिए कमिश्नर भूपेंद्र चौधरी, डीआईजी अजय कुमार साहनी, बीडीए वीसी मणिकंडन ए, नगर आयुक्त संजीव मौर्य, मेयर उमेश गौतम, भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य,भाजपा जिला अध्यक्ष आंवला आदेश प्रताप सिंह पहुंचे। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि पिता का अंतिम संस्कार शुक्रवार दोपहर इलाहाबाद में किया जाएगा

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button