चारदीवारी तोड़कर कब्जे की कोशिश, दबंगों की दबंगई पर पुलिस सख्त

बरेली। थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र के ग्राम सैदूपुर कुर्मियान में दबंगों द्वारा चारदीवारी गिराकर जबरन कब्जा करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर चालान किया है।
घटना का पूरा मामला
पीड़ित नाजिम खान पुत्र बेचें बक्श निवासी ग्राम सैदूपुर कुर्मियान थाना बिथरी चैनपुर ने पुलिस को बताया कि दिनांक 28 दिसंबर 2025 को सुबह लगभग 9 बजे वह अपनी चारदीवारी के अंदर मिट्टी का भराव करवा रहा था। इसी दौरान पड़ोसी शमशेर अहमद पुत्र खुदा बक्श, फैजान पुत्र शमशेर अहमद और खुशनुमा पत्नी शमशेर अहमद मौके पर पहुंचे और भराव कार्य से मना करने लगे।
विरोध पर गाली-गलौज और दीवार तोड़ने का आरोप
जब नाजिम खान ने कहा कि वह अपने निजी भू-भाग में भराव करवा रहा है तो आरोप है कि तीनों लोग एकजुट होकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट पर आमादा हो गए और जबरन चारदीवारी को तोड़ते हुए कब्जा करने का प्रयास किया।
जान से मारने की धमकी का आरोप
पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा कि “हम देखते हैं कि चारदीवारी में मिट्टी कैसे भरवाते हो।” इसके साथ ही आरोप लगाया गया कि आरोपियों के तालाब का पानी उसकी जमीन की बुनियाद तक भरा हुआ है, जिससे लगातार रिसाव हो रहा है और नुकसान पहुंच रहा है।
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही थाना बिथरी चैनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस ने मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए आरोपियों का चालान कर दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।
क्षेत्र में चर्चा का विषय
दिनदहाड़े चारदीवारी गिराकर कब्जे के प्रयास की घटना से गांव में तनाव का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने पुलिस कार्रवाई को सराहा और पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग की है।






