No Slide Found In Slider.
उत्तरप्रदेशबरेली

बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य को मिला उत्कृष्ट सेवा पदक, लखनऊ में सीएम योगी ने किया सम्मानित

No Slide Found In Slider.

बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में रविवार को वर्ष 2024 के उत्कृष्ट सेवा पदक से बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य को सम्मानित किया। इस दौरान प्रदेश सरकार के शीर्ष चेहरों के साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ ऑफिसर मौजूद रहे।
एसएसपी अनुराग आर्य को यह पुरस्कार जनपद बरेली में अपराध नियंत्रण के साथ ही शांति और कानून व्यवस्था को बरकरार रखने के लिए दिया गया है। बताते चलें कि 26 सितंबर 2025 को बरेली के माहौल को खराब करने का प्रयास किया गया था। एसएसपी अनुराग आर्य ने धैर्य और संयम के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए शहर में शांति और कानून व्यवस्था को बरकरार रखा। इसे लेकर मुख्यमंत्री ने खुशी जताते हुए उनकी पीठ थपथपाई।
सीरियल किलिंग मामले का किया था खुलासा
साल 2024 में चार्ज लेने के बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने शाही थाना क्षेत्र के चर्चित सीरियल किलिंग मामले का खुलासा किया था। शाही और शीशगढ़ थाना क्षेत्र में साल भर में करीब 11 महिलाओं की हत्या की गई थी। इनका खुलासा बरेली पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। प्रभाकर चौधरी और सुशील घुले चंद्रभान जैसे चर्चित आईपीएस भी बरेली एसएसपी रहते इन घटनाओं का खुलासा नहीं कर सके थे। एसएसपी अनुराग आर्य ने इसे चुनौती के रूप में लिया और नवाबगंज के निवासी कुलदीप गंगवार को गिरफ्तार कर छह घटनाओं का खुलासा किया था।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button