खिचड़ी सहभोज व कंबल वितरण से मनाई गई मकर संक्रांति

बरेली। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर थाना इज्जतनगर क्षेत्र के पीलीभीत रोड स्थित आशुतोष सिटी गेट, फन सिटी के निकट राष्ट्रीय जागरूक हिंदू महासंघ द्वारा खिचड़ी सहभोज एवं कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासंघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष मां नीरज शर्मा ने की।
इस अवसर पर जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए तथा सभी ने खिचड़ी सहभोज में सहभागिता की। वक्ताओं ने मकर संक्रांति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व सामाजिक समरसता, सेवा और सहयोग का संदेश देता है। ऐसे आयोजनों से समाज के कमजोर वर्गों को राहत मिलती है और आपसी भाईचारा मजबूत होता है।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सविता शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री विपिन शर्मा, राजेश पटेल (प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय जागरूक हिंदू कृषक प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश), विवेक राणा (प्रदेश उपाध्यक्ष, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सेना), प्रदेश मंत्री ऋषि सिंह, जिलाध्यक्ष बरेली अजय पटेल सहित संगठन के पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
अंत में आयोजकों ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए आगे भी इसी तरह के जनसेवा कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।






