No Slide Found In Slider.
Breaking Newsउत्तरप्रदेशबरेली

देवरनियां में बाइक चोर बेखौफ, पुलिस बेपरवाह

No Slide Found In Slider.

बरेली। कोतवाली देवरनियां क्षेत्र में बाइक चोर गिरोह का आतंक इस कदर बढ़ चुका है कि अब चोरों को न पुलिस का डर है और न ही कानून का। हालात यह हैं कि बीते दो सप्ताह में आधा दर्जन से अधिक बाइक चोरी की वारदातें हो चुकी हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि एक भी मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज करना जरूरी नहीं समझा।

क्षेत्र में चोरी की घटनाएं आम होती जा रही हैं, जबकि देवरनियां पुलिस का पूरा ध्यान अपराध रोकने के बजाय रिपोर्ट दर्ज न करने पर केंद्रित नजर आ रहा है।

थाने के साए में चोरी, इमाम की बाइक उड़ा ले गए चोर

ताजा मामला देवरनियां थाने से चंद कदम दूर स्थित अजहरी मस्जिद का है, जहां से मस्जिद के इमाम की बाइक चोरी हो गई। यह घटना पुलिस की गश्त और सतर्कता पर बड़ा सवाल खड़ा करती है।

भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव जदौंपुर निवासी मोहम्मद रफीक, जो मस्जिद के इमाम हैं, ने बताया कि उन्होंने अपनी बजाज प्लेटिना बाइक मस्जिद के बाहर खड़ी की थी। नमाज अदा कर लौटे तो बाइक गायब थी।पीड़ित ने थाने में लिखित तहरीर दी, लेकिन आज तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।

आधा दर्जन वारदातें, एक भी केस दर्ज नहीं

देवरनियां क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाएं सिलसिलेवार सामने आई हैं, मोहनपुर कारखाने के पास से मुंडिया जागीर निवासी मोहम्मद रफीक की बाइक, वार्ड 13 में अपसर खां की दुकान के सामने से बाइक चोरी, कनमन बाजार से बाइक चोरी, देवरनियां मैरिज हाल से बाइक चोरी

हर मामले में पीड़ित थाने पहुंचे, लेकिन जवाब एक ही,

“मामला देखा जा रहा है”

और फाइल वहीं दबा दी गई।

पंचायत सचिवालय की चोरी भी ‘रिकॉर्ड से गायब’

13 दिसंबर की रात गांव खाता पंचायत सचिवालय में हुई चोरी की घटना भी पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज नहीं हो सकी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में हुई कई चोरी की घटनाओं को जानबूझकर दबाया जा रहा है, ताकि अपराध का ग्राफ कागजों में कम दिखे।

एसएसपी की सख्ती कागजों तक सीमित?

एसएसपी अनुराग आर्य भले ही अपराध के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए हों, लेकिन देवरनियां पुलिस पर इसका कोई असर दिखाई नहीं दे रहा।

जमीनी हकीकत यह है कि चोर खुलेआम वारदात कर रहे हैं और पुलिस आंख मूंदे बैठी है।

रिपोर्ट नहीं, तो इंसाफ कहां?

पीड़ितों का साफ कहना है कि रिपोर्ट दर्ज न कर पुलिस अपनी नाकामी छुपाने में लगी है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि स्थानीय स्तर पर न्याय नहीं मिला तो वे सीधे उच्चाधिकारियों और शासन तक अपनी आवाज पहुंचाएंगे।

थाना प्रभारी ने साधी चुप्पी

बाइक चोरी के मामलों पर देवरनियां थाना प्रभारी उप निरीक्षक आशुतोष द्विवेदी मीडिया के सवालों से बचते नजर आए। संपर्क करने पर उन्होंने कोई भी प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button