No Slide Found In Slider.
Breaking Newsउत्तरप्रदेशबरेली

उर्दू अनुवादक इफ्तिखार हुसैन सिद्दीकी के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह

No Slide Found In Slider.

बरेली। विकासखंड विथरी चैनपुर में कार्यरत उर्दू अनुवादक एवं बड़े बाबू इफ्तिखार हुसैन सिद्दीकी के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर मंगलवार को ब्लॉक परिसर में एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी कैलाश गुप्ता, एडीओ पंचायत शिखर गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हरेंद्र पटेल (एडवोकेट) सहित ब्लॉक के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने इफ्तिखार हुसैन सिद्दीकी के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके द्वारा किए गए ईमानदार, निष्ठावान एवं अनुशासित कार्यों को याद किया।

समारोह में सचिन, सुरेंद्र गंगवार, विवेक गंगवार, विपिन कुमार, चंद्रभान सिंह, मोरपाल गंगवार सहित ब्लॉक में तैनात अन्य कर्मचारीगण भी मौजूद रहे। सभी ने सेवानिवृत्त कर्मचारी को उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं।

 

 

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button