No Slide Found In Slider.
Breaking Newsउत्तरप्रदेशबरेली

युवक का आधार-पैन कार्ड लेकर खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों रुपये का किया लेनदेन, दो आरोपी गिरफ्तार

No Slide Found In Slider.

बरेली।  भुता थाना क्षेत्र में एक युवक के आधार और पैन कार्ड लेकर गांव के ही शख्स व उसके साथी ने मिलकर एक फर्म द्वारा बैंकों में खाते खुलवाकर करोड़ों रुपये का लेनदेन किया। पुलिस ने सोमवार को छापा मारकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक गांव केसरपुर निवासी शब्बू से इसी गांव के शाहिद और थाना बारादरी क्षेत्र के मोहल्ला कांकर टोला निवासी अमित गुप्ता ने फुसलाकर कारचोबी का काम करने का झांसा देकर आधार कार्ड, पैन कार्ड ले लिए। दोनों ने एचडीएफसी बैंक, पंजाब सिंध बैंक में फर्जी तरीके से खाते खुलवाकर चेक बुक पर हस्ताक्षर कराकर करोड़ों रुपये का लेनदेन किया। इसकी जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने जांच शुरू की। सोमवार को सुबह करीब 11:30 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उदयपुर पुलिया के पास से शाहिद व अमित गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से दो मोबाइल फोन व नकदी बरामद हुई।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी शाहिद अली ने बताया कि वह और अमित गुप्ता ने शब्बू को विश्वास में लेकर कारचोबी का काम बढ़ाने के लिए आधार कार्ड व पैन कार्ड लेकर सत्य साहब ट्रेडर्स के नाम से खाता खुलवाया था। अमित गुप्ता ने चेक बुक पर हस्ताक्षर करवा कर अपने पास रख लियेए। जिससे करोड़ों का लेनदेन किया। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि फर्जी फर्म के नाम से खाता खुलवाकर करोड़ों रुपये का लेनदेन करने वाले आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button