No Slide Found In Slider.
उत्तरप्रदेशबरेली

मोमोज बेचने वाला निकला ‘हैदरी दल’ का मास्टरमाइंड, कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

No Slide Found In Slider.

बरेली। हैदरी दल नाम से सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट और वीडियो प्रसारित करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड मुहम्मद मजहर अंसारी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अलग–अलग इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर हैदरी दल के नाम से कई अकाउंट संचालित कर रहा था और समाज में वैमनस्य फैलाने का काम कर रहा था।

 

कोतवाली पुलिस ने मजहर अंसारी को पुराना रोडवेज के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

 

अकाउंट नाम बदलकर बचने की करता रहा कोशिश

 

पुलिस के अनुसार, पहले हैदरी दल के नाम से भड़काऊ पोस्ट करने वाले अन्य आरोपियों के जेल जाने के बाद मजहर अंसारी ने अपने अकाउंट का नाम बदलकर “Eyes on Muslim Girls” रख लिया था। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पहले भी कई बार अकाउंट्स के नाम बदल चुका था।

 

झारखंड का रहने वाला, देश के कई शहरों में किया काम

 

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मूल रूप से झारखंड के गिरिडीह जिले के चंपादाह गांव का निवासी है। उसने कक्षा 10 तक की पढ़ाई गांव से की है। उसके पिता किसान हैं। चार भाई–बहनों में वह दूसरे नंबर का है।

 

आरोपी ने बताया कि वह पहले बेंगलुरु के घुटाली स्थित प्लेस कैफे रेस्टोरेंट में मोमोज बनाने का काम करता था। अप्रैल 2025 तक वहां काम करने के बाद वह अक्टूबर में आंध्र प्रदेश के अनंतपुर स्थित पुलवाचारु रेस्टोरेंट में हेल्पर बन गया। इसके बाद चार दिसंबर से वह दिल्ली में जमालुद्दीन की दुकान पर मोमोज बना रहा था।

 

फर्जी खबरों की तरह एडिट करता था वीडियो

 

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि मजहर अंसारी इंटरनेट मीडिया से किसी अन्य घटनाक्रम की वीडियो उठाकर उन्हें एडिट करता और समाचार की तरह प्रस्तुत कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करता था, ताकि लोग उसे असली खबर समझें। उसके मोबाइल से बरेली के उपद्रव, अधिकारियों की बाइट और अन्य संवेदनशील वीडियो भी बरामद हुए हैं।

 

क्या था ‘हैदरी दल’ का मामला

 

ईद के दिन से चर्चा में आए हैदरी दल के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इस गिरोह के सदस्य मुस्लिम युवतियों को प्रताड़ित करते, उनके साथ अभद्रता और लज्जा भंग करते हुए वीडियो बनाते थे। इन वीडियो को सोशल मीडिया पर डालकर पीड़िताओं की निजता का हनन किया जा रहा था। बरेली के गांधी उद्यान से इस तरह के वीडियो पोस्ट करने की शुरुआत हुई थी, लेकिन पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर कई आरोपियों को जेल भेज दिया।

 

पुलिस का बयान

 

“हैदरी दल के मास्टरमाइंड को पुराना रोडवेज से गिरफ्तार किया गया है। उसके मोबाइल से कई सोशल मीडिया अकाउंट मिले हैं, जिनसे वह भड़काऊ वीडियो और पोस्ट करता था। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।”— आशुतोष शिवम, सीओ प्रथम

 

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button