No Slide Found In Slider.
उत्तरप्रदेशबरेली

बरेली में अमानवीय कृत्य: दबंगों ने अनुसूचित जाति के व्यक्ति का सिर मुंडवाया, मूंछ काटी, चेहरे पर पोती कीचड़

No Slide Found In Slider.

बरेली। जनपद बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। दबंगों ने एक अनुसूचित जाति के व्यक्ति के साथ न सिर्फ मारपीट की, बल्कि उसे सार्वजनिक रूप से अपमानित करते हुए सिर मुंडवा दिया, मूंछ और भौंह के बाल काट दिए तथा चेहरे पर कीचड़ पोत दी।

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद और चार-पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

ट्रैक्टर खरीद के नाम पर लिया था साढ़े चार लाख का कर्ज

बहेड़ी तहसील क्षेत्र के गरसौली गांव निवासी पप्पू दिवाकर ने नवाबगंज थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह नवाबगंज क्षेत्र के गेलटांडा गांव में चंद्रसेन के यहां रह रहा था। आरोप है कि चंद्रसेन ने उससे ट्रैक्टर खरीदने के लिए साढ़े चार लाख रुपये उधार लिए थे।

जब पीड़ित ने अपने रुपये वापस मांगे तो चंद्रसेन, उसके बेटे पप्पू और गोधनलाल ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और ग्रामीणों के सामने उसे अपमानित किया।

आरोप है कि दबंगों ने पीड़ित का सिर मुंडवाया, मूंछ व भौंह के बाल काटे और चेहरे पर कीचड़ पोत दी, जिससे उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई गई।

पिता-पुत्र समेत तीन नामजद

घटना के बाद पीड़ित शनिवार को नवाबगंज थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चंद्रसेन, उसके बेटे पप्पू और गोधनलाल को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही चार-पांच अज्ञात आरोपियों को भी आरोपी बनाया गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उधर, गांव में यह चर्चा भी है कि पीड़ित पप्पू दिवाकर पर तंत्र विद्या करने और खजाना दबा होने का झांसा देने के आरोप लगते रहे हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जा रही है।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button