No Slide Found In Slider.
देश

दोपहर 12 बजे तक शहर को मिलेगा नया मेयर, भाजपा के सौरभ जोशी मजबूत स्थिति में

मेयर चुनाव आज, भाजपा के सौरभ जोशी को बढ़त, दोपहर 12 बजे तक फैसला

No Slide Found In Slider.

शहर को आज दोपहर 12 बजे तक नया मेयर मिल जाएगा। मेयर पद के लिए भाजपा से सौरभ जोशी, आम आदमी पार्टी से योगेश ढींगरा और कांग्रेस से गुरप्रीत सिंह गाबी चुनावी मैदान में हैं। मेयर चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है और सभी दलों ने अपने-अपने समीकरण साधने शुरू कर दिए हैं।

हालांकि, आम आदमी पार्टी के भीतर चल रही अंदरूनी नाराजगी भाजपा प्रत्याशी सौरभ जोशी के लिए रास्ता आसान करती नजर आ रही है। पार्टी के कुछ पार्षदों के असंतुष्ट होने की खबरें सामने आ रही हैं। इसके अलावा कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच स्पष्ट दूरी भी भाजपा उम्मीदवार की स्थिति को और मजबूत बना रही है।

यदि यही सियासी टकराव मतदान तक बरकरार रहा, तो भाजपा के सौरभ जोशी के बड़े अंतर से जीत दर्ज करने की संभावना जताई जा रही है। नगर निगम में भाजपा के पास सबसे अधिक 18 वोट हैं, जबकि आम आदमी पार्टी के 11 पार्षदों में से दो के नाराज बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, आम आदमी पार्टी के पार्षद रामचंद्र यादव ने मेयर प्रत्याशी नहीं बनाए जाने से नाराज होकर डिप्टी मेयर पद के लिए अलग से नामांकन दाखिल किया है। इसके अलावा पार्षद दमनप्रीत की नाराजगी की चर्चा भी सियासी गलियारों में है।

कांग्रेस के पास छह पार्षदों के वोट हैं, जबकि एक वोट सांसद मनीष तिवारी का होगा। मेयर चुनाव के लिए मतदान सुबह 11 बजे शुरू होगा। मतदान और नतीजों से जुड़ा हर अपडेट लगातार सामने आता रहेगा।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button