जमालपुर (मुंगेर) जमालपुर- महेशखूंट- बेगूसराय रूट पर डेमू ट्रेन में बढ़ेंगे कोच, रेलवे ने भेजा प्रस्ताव
जमालपुर (मुंगेर)जमालपुर- महेशखूंट- बेगूसराय रूट पर डेमू ट्रेन में बढ़ेंगे कोच

जमालपुर (मुंगेर)|
जमालपुर से महेशखूंट और बेगूसराय के बीच चल रही डेमू पैसेंजर ट्रेन में कोचों की संख्या बढ़ाने की तैयारी तेज हो गई है। यात्रियों की लगातार बढ़ती भीड़ और असुविधा को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने जमालपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या चार और लाइन संख्या छह की लंबाई बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इसके लिए संबंधित मुख्यालय को विधिवत प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद मुंगेर-जमालपुर रेलखंड पर 12 कोच वाली डेमू-मेमू पैसेंजर ट्रेन की रैक आसानी से खड़ी हो सकेगी।
वर्तमान में इस रूट पर चलने वाली डेमू पैसेंजर ट्रेनों में केवल छह कोच लगे हुए हैं, जो यात्रियों की संख्या के अनुपात में अपर्याप्त साबित हो रहे हैं। रेलवे का मानना है कि कोचों की संख्या बढ़ने से यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी और भीड़भाड़ की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी।






