No Slide Found In Slider.
देश

बास बिटौड़ी में 60 वर्षीय पूर्व सैनिक की हत्या, रेवाड़ी पुलिस ने आरोपी छात्र और साथी को किया गिरफ्तार

No Slide Found In Slider.

बरेली: गांव बास बिटौड़ी के 60 वर्षीय पूर्व सैनिक Maharam की हत्या उसके ही गांव के रहने वाले एलएलबी छात्र विशाल और उसके साथी वार्ड ब्वॉय ने जेवरात और नकदी लूटने के इरादे से की।

पुलिस के अनुसार, घटना 28 जनवरी की रात हुई थी। मृतक महाराम घर में अकेले रहते थे। आरोपी विशाल का अक्सर महाराम के घर आना-जाना था। उसी शाम विशाल ने महाराम के कहने पर शराब लाकर दी। इसके बाद वह अपने घर गया और फिर पेचकस का इस्तेमाल कर महाराम पर कई बार हमला किया।


मोबाइल लोकेशन से गिरफ्तारी

रेवाड़ी क्राइम ब्रांच की टीम ने मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बुधवार को विशाल और उसके साथी को गिरफ्तार किया। आरोपियों को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों ने वारदात को मिलकर अंजाम दिया और चोरी के इरादे से हमला किया। मामले की आगे की जांच जारी है।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button