देश
बजट 2026-27: कैंसर की दवाएं और ग्रीन एनर्जी उपकरण सस्ते, निवेश गतिविधियां महंगी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2026-27 का केंद्रीय बजट पेश किया। इस बजट में सरकार ने एक ओर मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपोर्ट और ग्रीन एनर्जी सेक्टर को राहत दी है, वहीं दूसरी ओर शेयर बाज़ार से जुड़े निवेश और कुछ गतिविधियों को महंगा कर दिया है।
क्या हुआ सस्ता:
- कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली 17 दवाओं पर बेसिक कस्टम ड्यूटी हटा दी गई।
- 7 दुर्लभ बीमारियों के इलाज के लिए विदेश से आयातित दवाओं पर भी ड्यूटी समाप्त।
- इलेक्ट्रिक व्हीकल, सोलर पैनल और ग्रीन एनर्जी उत्पादन से जुड़े उपकरणों पर ड्यूटी कम की गई।
क्या हुआ महंगा:
- शेयर बाज़ार से जुड़े निवेश और कुछ वित्तीय गतिविधियों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ा।
- टैक्स को लेकर कोई नई रियायत नहीं दी गई, न ही बड़ा ऐलान किया गया।
सरकार का दावा है कि यह बजट विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की दिशा में एक अहम कदम साबित होगा।






