No Slide Found In Slider.
देश

वंदे भारत एक्सप्रेस के एक कोच से उठा धुआं, टुनियां स्टेशन पर घंटाभर खड़ी रही ट्रेन

No Slide Found In Slider.

हावड़ा–मुंबई मेन लाइन के चक्रधरपुर रेल मंडल में गुरुवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई, जब 20871 अप वंदे भारत एक्सप्रेस के एक कोच से अचानक धुआं उठने लगा। यह घटना सुबह करीब 11 बजे टुनियां स्टेशन के पास हुई, जहां धुआं धीरे-धीरे पूरी बोगी में फैल गया और यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ट्रेन को तत्काल टुनियां स्टेशन पर रोका गया। ट्रेन के रुकते ही संबंधित बोगी से कई यात्री नीचे उतर आए। इसके बाद रेल कर्मचारियों ने आनन-फानन में ट्रेन की जांच शुरू की।

जांच के दौरान पाया गया कि एक बोगी के पहिये में ब्रेक बाइडिंग के कारण धुआं और चिंगारियां निकल रही थीं। रेल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को तुरंत नियंत्रित किया और आग के संभावित खतरे को टाल दिया। इसके बाद पूरी ट्रेन की तकनीकी जांच की गई।

इस पूरी प्रक्रिया के दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस करीब एक घंटे तक टुनियां स्टेशन पर खड़ी रही। सभी आवश्यक जांच और सुरक्षा संतुष्टि के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button