No Slide Found In Slider.
उत्तरप्रदेश

बरेली: ढाबे में देह व्यापार का खुलासा, 7 गिरफ्तार

No Slide Found In Slider.

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के भोजीपुरा क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ढाबे में चल रहे अवैध देह व्यापार के धंधे का खुलासा किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान मौके से सात लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि ढाबा संचालक फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, बड़े बाईपास स्थित एक ढाबे में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की सूचना मुखबिर के जरिए मिली थी। सूचना की गंभीरता को देखते हुए सीओ हाईवे शिवम आशुतोष ने भोजीपुरा थाना पुलिस टीम के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी की कार्रवाई की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने ढाबे के अंदर बने कमरों से तीन महिलाओं और चार पुरुषों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। सभी आरोपियों को मौके से हिरासत में लेकर थाने लाया गया, जहां पूछताछ के बाद उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

भोजीपुरा थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह के अनुसार, जिस ढाबे में यह अवैध गतिविधि संचालित हो रही थी, वह एक दरोगा की संपत्ति बताई जा रही है। इस ढाबे को रामगंगा बिहार निवासी गजेंद्र सिंह ने किराये पर लिया हुआ था और वही इसका संचालन कर रहा था। पुलिस कार्रवाई के दौरान गजेंद्र सिंह मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।

पुलिस ने मौके से ढाबा मैनेजर कुंवर पाल यादव, शोभा राम राजपूत, नाजिम और परवेज सहित तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान मौके से एक स्कूटी, एक मोटरसाइकिल, सात मोबाइल फोन, नकदी और आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है।

इस मामले में सीओ हाईवे शिवम आशुतोष सिंह की ओर से सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस अब फरार ढाबा संचालक गजेंद्र सिंह की तलाश में जुटी हुई है और मामले से जुड़े अन्य संभावित लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button