No Slide Found In Slider.
Breaking Newsour teamउत्तरप्रदेशदेशबरेलीराजनीतीराज्यहोम
Trending

बेदी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल पर BDA का एक्शन, अवैध निर्माण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी?

LIVE BHARAT TV न्यूज नेटवर्क

No Slide Found In Slider.

बरेली में बेदी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल पर बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) ने कार्रवाई शुरू की है। स्कूल पर आरोप है कि उसने बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण कार्य कराया है, जो नियमों का उल्लंघन है। BDA की टीम ने जांच में पाया कि स्कूल भवन का एक हिस्सा अवैध रूप से बनाया गया है। अब स्कूल प्रबंधन को अपना पक्ष रखने का मौका दिया जा रहा है, और यदि आवश्यक हुआ तो न्यायालय की शरण भी ले सकते हैं। इस मामले में निर्माण पर रोक, भारी जुर्माना या अवैध हिस्से के ध्वस्तीकरण जैसी कार्रवाई भी की जा सकती है। यह कार्रवाई स्थानीय निवासी सौरव गुप्ता की शिकायत के बाद शुरू की गई है, जिन्होंने आरोप लगाया था कि स्कूल प्रबंधन ने विकास प्राधिकरण से पूर्व अनुमति लिए बिना निर्माण कार्य कराया है। सौरव गुप्ता का कहना है कि उन्होंने पहले भी कई बार शिकायत की थी, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button