No Slide Found In Slider.
बरेली

चिह्नित स्थान पर ही पार्किंग कराएं, वरना होगा चालान: एसपी ट्रैफिक

No Slide Found In Slider.

बरेली में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में होटल और बरातघर संचालकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी (नगर) सौरभ दुबे और पुलिस अधीक्षक (यातायात) मोहम्मद अकमल खान मौजूद रहे।

एसपी ट्रैफिक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पार्किंग केवल चिह्नित स्थान पर ही कराई जाए, अन्यथा संबंधित संचालकों को चालान भुगतने के लिए तैयार रहना होगा।

प्रशासन ने मांगा सहयोग

अपर जिलाधिकारी (नगर) ने शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए व्यापारियों और बरातघर संचालकों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि बरात घरों के बाहर जाम की स्थिति न बनने दें और डीजे संचालन के निर्धारित समय का पालन करें।

उन्होंने यह भी कहा कि अक्सर बैंक्वेट हॉल की सजावट सड़क तक कर दी जाती है, जिससे अव्यवस्था फैलती है। बरातघर संचालक अपनी निर्धारित सीमा के भीतर ही सजावट सुनिश्चित करें।

सुरक्षा मानकों की जांच के निर्देश

बैठक में होटल और बैंक्वेट हॉल के इंफ्रास्ट्रक्चर, अग्निशमन व्यवस्था, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की सुरक्षा तथा लिफ्ट की सक्रियता की नियमित जांच कराने के निर्देश भी दिए गए।

पुलिस अधीक्षक (यातायात) ने कहा कि ट्रैफिक और रोड सेफ्टी केवल पुलिस-प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, इसमें संचालकों का सहयोग भी आवश्यक है।

संवेदनशील मार्गों पर बढ़ाई गई पुलिसिंग

उन्होंने बताया कि पीलीभीत बाईपास और बदायूं रोड पर अधिक संख्या में बरातघर होने के कारण पुलिसिंग बढ़ाई गई है।

बरात को बीच सड़क पर न चलने देने और आवागमन बाधित न होने देने के निर्देश दिए गए। वैवाहिक सीजन में वालंटियर की नियुक्ति कर यातायात को सुगम बनाने का सुझाव भी दिया गया।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button