No Slide Found In Slider.
Breaking News

बरेली में भाजयुमो का प्रदर्शन, कलक्ट्रेट गेट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका

No Slide Found In Slider.

बरेली में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कलक्ट्रेट गेट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आचरण पर कड़ी आपत्ति जताई।

भाजयुमो कार्यकर्ताओं का कहना है कि हाल ही में भारत मंडपम (प्रगति मैदान) में आयोजित वैश्विक एआई समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अमर्यादित प्रदर्शन किया और देश विरोधी नारे लगाए। उनका आरोप है कि इस तरह की गतिविधियाँ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जा सकतीं क्योंकि इससे देश की छवि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धूमिल होती है।

जिलाध्यक्ष मुकेश राजपूत और महानगर अध्यक्ष अमन सक्सेना ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

भाजयुमो नेता राजू उपाध्याय ने कहा कि राष्ट्र विरोधी नारेबाजी करने वाले तत्वों के खिलाफ देशद्रोह की धारा के तहत मामला दर्ज होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिस तरह से अंतरराष्ट्रीय मंच पर विरोध किया, वह भारतीय संस्कृति और परंपरा के खिलाफ है।

भाजयुमो नेताओं ने यह भी कहा कि भारत मंडपम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय एआई समिट में विश्वभर के प्रतिनिधि और तकनीकी विशेषज्ञ शामिल हुए थे। ऐसे प्रतिष्ठित मंच पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आचरण न केवल अनुचित था बल्कि इससे भारत की गरिमा को भी ठेस पहुँची है। उनका कहना है कि यह घटना देश की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचाने का प्रयास है और इसे किसी भी स्थिति में नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और कांग्रेस नेतृत्व पर आरोप लगाया कि वह देश की छवि खराब करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं का संगठन होने के नाते भाजयुमो देश की गरिमा और सम्मान की रक्षा के लिए हमेशा खड़ा रहेगा।

पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा और स्थिति पर नजर बनाए रखा। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

इस घटना ने बरेली में राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। एक ओर भाजयुमो कार्यकर्ता कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर प्रशासन को इस मामले में जांच और कार्रवाई की जिम्मेदारी निभानी होगी।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button