No Slide Found In Slider.
Breaking News

बरेली में डोमिनोज पिज्जा और राज स्वीट्स पर छापेमारी, मिलावट के शक में खाद्य पदार्थों के नमूने भरे

No Slide Found In Slider.

होली के मद्देनज़र बरेली में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट रोकने के लिए अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार को विभाग की टीमों ने शहर के कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। इस दौरान डीडीपुरम स्थित डोमिनोज पिज्जा और राज स्वीट्स समेत कई जगहों से खाद्य पदार्थों के नमूने भरे गए।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त और जिलाधिकारी के आदेश पर यह कार्रवाई की गई। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल के नेतृत्व में अधिकारियों ने अलग-अलग क्षेत्रों में निरीक्षण किया। सुभाषनगर स्थित राज स्वीट्स से कचौड़ी, इन्द्रानगर की पाल आटा चक्की से सरसों तेल, साहूकारा स्थित सत्य सॉई मिल्क बार से खोया, तुलाशेरपुर के नरेश किराना स्टोर से नमकीन मठरी, लिंकर रोड रहपुरा चौधरी स्थित वीरेश कुमार गुप्ता के प्रतिष्ठान से पनीर का नमूना लिया गया।

डीडीपुरम स्थित डोमिनोज पिज्जा से पनीर और पिज्जा के नमूने भरे गए। कुल सात खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल ने कहा कि त्योहारों के समय मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में विभाग का प्रयास है कि लोगों को सुरक्षित और शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध हो। उन्होंने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी प्रतिष्ठान को नियमों का उल्लंघन करने पर बख्शा नहीं जाएगा।

ग्राहकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभाग ने सभी प्रतिष्ठानों को चेतावनी दी है कि वे गुणवत्ता मानकों का पालन करें। यदि जांच में मिलावट की पुष्टि होती है तो दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई का स्वागत किया है। उनका कहना है कि त्योहारों के समय मिठाई, नमकीन और अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में मिलावट की संभावना भी अधिक रहती है। विभाग की सतर्कता से लोगों को राहत मिलेगी और वे सुरक्षित खाद्य सामग्री का सेवन कर सकेंगे।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि आने वाले दिनों में और प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की जाएगी। विभाग का लक्ष्य है कि त्योहारों के दौरान मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पूरी तरह से रोकी जाए।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button