No Slide Found In Slider.
बरेली

Bareilly में खाद्य विभाग की छापेमारी, मिठाई-दही समेत कई नमूने जांच को भेजे

No Slide Found In Slider.

बरेली में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग का अभियान लगातार जारी है। रविवार को भी विभागीय टीमों ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी कर मिठाई, डेयरी और किराना प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षत गोयल के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए टीम ने सीबीगंज बंडिया स्थित अर्श किराना स्टोर से बेसन, सिविल लाइंस स्थित किप्स स्वीट्स से लड्डू, भोजीपुरा नैनीताल रोड स्थित अर्श किराना स्टोर से अमूल प्योर घी के नमूने लिए। इसके अलावा स्टेशन रोड स्थित स्वर्ण टावर होटल के सामने गुप्ता डेयरी प्रोडक्ट से पनीर और नावल्टी चौराहा स्थित दीनानाथ एंड सन्स से दही का सैंपल भी संग्रहित किया गया।

खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार, सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक, उत्तर प्रदेश को भेज दिया गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि मिलावटखोरी पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।


⚠️ प्रशासन सख्त, मिलावटखोरों पर नजर

जिलाधिकारी के निर्देश पर चल रहे इस अभियान का उद्देश्य आम लोगों को सुरक्षित और शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। विभाग ने स्पष्ट किया कि जो भी व्यापारी मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचते पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


📢 खाद्य कारोबारियों को किया गया जागरूक

इसी क्रम में जीआईसी ऑडिटोरियम में विभाग द्वारा स्टॉल लगाकर खाद्य कारोबारियों को जागरूक भी किया गया। इस दौरान बेचेलाल, सुमित पांडेय, जितेंद्र, इतवारी लाल और रवि कश्यप को पंजीकरण प्रमाणपत्र वितरित किए गए। कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा मानकों और आवश्यक सावधानियों के बारे में भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का निरीक्षण करते हुए जिला जज ने विभाग की पहल को जनहित में महत्वपूर्ण बताया और खाद्य सुरक्षा को लेकर ऐसे अभियानों की सराहना की।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button