No Slide Found In Slider.
देश

ब्रह्मनगर-ईदगाह मार्ग खतरनाक: सड़क और नाला धंसने से जाम, होली से पहले राहत नहीं

No Slide Found In Slider.

शहर में ब्रह्मनगर से ईदगाह जाने वाला मार्ग अब लगातार खतरनाक होता जा रहा है। इस रास्ते पर जगह-जगह सड़क और फुटपाथ धंसने की घटनाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालात ऐसे हैं कि रोजाना यातायात बाधित हो रहा है और जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, कई स्थानों पर फुटपाथ धंस चुका है, जबकि सड़क भी कई जगह बैठने लगी है। स्थिति को देखते हुए नगर निगम ने एहतियातन बेरिकेडिंग कर दी है। हालांकि, पहले से ही अतिक्रमण के कारण यह मार्ग संकरा हो चुका था, ऐसे में बेरिकेड्स लगने के बाद रास्ता और अधिक सीमित हो गया है।

नतीजतन, यहां रोजाना वाहन फंस रहे हैं और लंबा जाम लग रहा है। स्थानीय लोगों को घंटों ट्रैफिक में फंसे रहना पड़ रहा है। होली का त्योहार नजदीक होने के कारण बाजारों में भीड़ बढ़ रही है, जिससे इस मार्ग पर वाहनों का दबाव और अधिक बढ़ गया है। ऐसे में सड़क के और धंसने का खतरा भी लगातार बना हुआ है।

इस समस्या का असर आसपास के व्यापार पर भी पड़ा है। फुटपाथ धंसने की वजह से कुछ दुकानों को बंद करना पड़ा है, जिससे दुकानदारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

दो जगह धंसा डाट नाला, आवागमन पर बड़ा असर

ब्रह्मनगर से ईदगाह और रामबाग की ओर जाने वाले मार्ग पर दो अलग-अलग स्थानों पर डाट नाला धंसने से स्थिति और गंभीर हो गई है। ब्रह्मनगर से ईदगाह जाने वाले रास्ते में नाले के धंसने से मार्ग और अधिक जोखिम भरा बन गया है।

नगर निगम की टीम मौके पर मरम्मत कार्य में जुटी हुई है। धंसी हुई सड़क को खोदकर लोहे की शटरिंग लगाई जा रही है, ताकि आसपास के मकानों को धंसने से बचाया जा सके। फिलहाल सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए काम किया जा रहा है, लेकिन इससे यातायात पर असर जारी है।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button