No Slide Found In Slider.
बरेली

बरेली: बाइक न मिलने पर डिलीवरी बॉय ने थाने में लगाई आग

No Slide Found In Slider.

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में एक डिलीवरी बॉय ने अपनी बाइक न मिलने से परेशान होकर थाने के गेट पर ही खुद को आग लगा ली। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से झुलसे युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।


क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, फतेहगंज पश्चिमी निवासी 32 वर्षीय अक्षय कश्यप 23 फरवरी को गंगापुर इलाके में डिलीवरी करने आया था। इसी दौरान विकास नाम का युवक उसकी बाइक लेकर भागने लगा। भागने के प्रयास में उसने माधोबाड़ी निवासी आकाश को टक्कर मार दी, जिससे हादसा हो गया।

घटना के बाद पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कर दिया।


बाइक बनी रोज़गार का साधन, नहीं मिली तो टूट गया धैर्य

अक्षय कश्यप एक डिलीवरी बॉय है और उसकी बाइक ही उसके रोजगार का मुख्य साधन थी। सोमवार को बाइक जब्त होने के बाद मंगलवार को भी उसे बाइक वापस नहीं मिली। इसी बात से वह मानसिक रूप से परेशान हो गया।

बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम को जब वह फिर थाने पहुंचा और बाइक नहीं मिली, तो उसने आवेश में आकर थाने के गेट पर ही ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया।


पुलिस ने बचाई जान, अस्पताल में इलाज जारी

थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत आग बुझाकर उसकी जान बचाई और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।


एसपी सिटी का बयान

मानुष पारिक (एसपी सिटी) ने बताया कि अक्षय ने अपनी बाइक विकास नाम के युवक को दी थी, जिससे हादसा हो गया था। इसी कारण बाइक को थाने में रखा गया था। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा नियमानुसार बाइक छोड़ने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन युवक ने आवेश में आकर यह कदम उठा लिया।


जांच के आदेश, पुलिसकर्मियों पर भी नजर

एसपी सिटी ने स्पष्ट किया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। यदि किसी पुलिसकर्मी की लापरवाही या भूमिका संदिग्ध पाई जाती है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button