No Slide Found In Slider.
Breaking Newsउत्तरप्रदेशदेशबरेलीराज्य

गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने तिरंगा फहराया

LIVE BHARAT TV न्यूज नेटवर्क

No Slide Found In Slider.

उत्तर प्रदेश के बरेली में गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने तिरंगा फहराया और गणतंत्र दिवस परेड की सलामी ली। उन्होंने परेड करने वाले पुलिसकर्मियों के लिए 51 हजार रुपये का इनाम की घोषणा की। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है तो उत्तर यूपी उत्तम प्रदेश बनने की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का मान देश में स्थापित हुआ है। योगी जी का बुलडोजर देश में कानून का मॉडल बना है। यूपी विधानसभा में सीएम योगी ने विपक्ष से कहा था कि अच्छी कानून व्यवस्था कैसी होती है तो बरेली पहुंचकर वहां के मौलाना से जरूर पूछ लें। मंत्री ने कहा कि बरेली पुलिस ने साइबर क्राइम कंट्रोल करने और अंतरराष्ट्रीय गैंगस्टर को उत्तर प्रदेश की सीमा क्रॉस करने से पहले ढेर कर दिया।

आजादी की लड़ाई सबने मिलकर लड़ी- मंत्री

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई हिंदू-मुस्लिम सिख ईसाई सबने मिलकर लड़ी। तब हमारा देश आजाद हुआ। 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू किया गया, जिसे हम गणतंत्र दिवस के रूप में मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार ने तीन दिन का राष्ट्रीय पर्व घोषित किया। 24 से 26 जनवरी तक पर्व मनाया जाता है। 24 जनवरी 1950 को संयुक्त प्रांत का नाम उत्तर प्रदेश रखा गया। 24 जनवरी को यूपी का स्थापना दिवस होता है। 25 जनवरी को नागरिकता जागरूक दिवस संविधान की शान है।

‘गण और तंत्र की दूरी सिमटी’

धर्मपाल सिंह ने कहा कि भारत ने 77 वर्षों में महत्वपूर्ण उपलब्धियों हासिल की हैं। दुनिया में देश का गौरव बढ़ा है। भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। हर क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। अब गण और तंत्र की दूरी सिमट गई है। दुनिया का हर देश भारत के साथ अच्छा रिश्ता रखना चाहता है। कोरोना काल में देश में टीका बनाया गया।

उत्तम प्रदेश बनने की ओर अग्रसर यूपी’

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सुशासन, विकास, रोजगार, कृषि और उद्योग को बढ़ाया दिया जा रहा है। दुर्दांत अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई है। स्वास्थ्य , शिक्षा, सुरक्षा, स्वच्छ पेयजल, कृषि उद्योग, सिंचाई, पशु पालन में उत्तर प्रदेश ने अभूतपूर्व सफलात हासिल की है। यूपी उत्तम प्रदेश की ओर अग्रसर है। एक भारत, श्रेष्ठ भारत आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना का साकार करने के लिए हमें इस मजबूती को सुदृढ़ बनाने का संकल्प लेना चाहिए।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button