यूपी बार काउंसिल चुनाव: लखनऊ में 11–15 मार्च वोटिंग

लखनऊ में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के निर्वाचन 2025-26 के तहत रद्द किया गया चुनाव अब 11 से 15 मार्च 2026 के बीच आयोजित किया जाएगा। यह मतदान पांच चरणों में कराया जाएगा, जिसमें अधिवक्ता वर्ग की बड़ी भागीदारी रहने की संभावना है।
इस संबंध में Bar Council of Uttar Pradesh के सचिव एवं चुनाव अधिकारी रामकिशोर शुक्ल ने आधिकारिक जानकारी दी है।
कहां होगा मतदान
मतदान प्रक्रिया लखनऊ खंडपीठ परिसर स्थित अवध बार एसोसिएशन कैंटीन के पास बने हॉल और लाइब्रेरी के समीप ऑडिटोरियम हॉल में संपन्न होगी।
हर दिन मतदान का समय प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।
पहले रद्द हुआ था चुनाव
गौरतलब है कि यह चुनाव पहले 27 और 28 जनवरी 2026 को प्रस्तावित था, लेकिन किन्हीं कारणों से इसे रद्द कर दिया गया था। अब संशोधित कार्यक्रम के अनुसार चुनाव पांच चरणों में कराया जाएगा, जिससे मतदान प्रक्रिया को सुव्यवस्थित किया जा सके।
चरणवार मतदान कार्यक्रम
-
11 मार्च 2026:
01 जनवरी 1962 से 31 दिसंबर 2000 तक पंजीकृत 5459 अधिवक्ता मतदान करेंगे -
12 मार्च 2026:
01 जनवरी 2001 से 31 दिसंबर 2010 तक पंजीकृत 5663 अधिवक्ता मतदान करेंगे -
13 मार्च 2026:
01 जनवरी 2011 से 31 दिसंबर 2018 तक पंजीकृत 5591 अधिवक्ता मतदान करेंगे -
14 मार्च 2026:
01 जनवरी 2019 से 31 दिसंबर 2021 तक पंजीकृत 4054 अधिवक्ता मतदान करेंगे -
15 मार्च 2026:
01 जनवरी 2022 से 23 अक्टूबर 2025 तक पंजीकृत 5891 अधिवक्ता मतदान करेंगे
चुनाव पर रहेगी विशेष नजर
यह चुनाव अधिवक्ताओं के प्रतिनिधित्व से जुड़ा अहम चुनाव माना जा रहा है। बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं की भागीदारी के चलते प्रशासन और चुनाव अधिकारियों द्वारा पूरी प्रक्रिया पर विशेष नजर रखी जाएगी, ताकि मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।






