बरेली
बरेली।किशोरी से दुष्कर्म और मतांतरण की कोशिश, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
बरेली।किशोरी से दुष्कर्म और मतांतरण की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
बरेली।
क्योलड़िया क्षेत्र से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। एक युवक ने किशोरी को बहलाकर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म किया और बाद में उसे मतांतरण के लिए अजमेर शरीफ ले जाने की कोशिश की।
पुलिस को सूचना मिलने पर जीआरपी ने कार्रवाई करते हुए किशोरी को मथुरा से बरामद कर लिया। हालांकि उस समय आरोपी फरार हो गया था। बाद में लोकेशन के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और मतांतरण से संबंधित धाराएं भी जोड़ दी हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक क्योलड़िया के एक गांव का निवासी है और जयपुर में रहकर प्लंबर का काम करता है। उसका गांव में आना-जाना रहता था।






