No Slide Found In Slider.
बरेली

बरेली में प्रेम प्रसंग का दुखद अंत, प्रेमिका ने जहर खाया, प्रेमी ने लगाई फांसी

No Slide Found In Slider.

बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, युवक का शव गांव के बाहर खेत में एक पेड़ से लटका मिला। स्थानीय लोगों ने जब यह दृश्य देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

प्रेमिका ने दो दिन पहले किया था जहर खाने का प्रयास

बताया जा रहा है कि युवक का अपनी ही बिरादरी की एक युवती के साथ प्रेम संबंध था। किसी बात को लेकर विवाद के बाद दो दिन पहले युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था।

युवती का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

आहत होकर युवक ने उठाया आत्मघाती कदम

प्रेमिका की हालत से आहत युवक ने यह कदम उठाया। माना जा रहा है कि मानसिक तनाव के चलते उसने गांव के बाहर खेत में पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस जांच में जुटी, परिजन खामोश

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है।

वहीं, इस पूरे घटनाक्रम पर मृतक के परिजन फिलहाल कुछ भी बोलने से बच रहे हैं, जिससे घटना के पीछे के कारणों की स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आ पाई है।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button