No Slide Found In Slider.
देश

Dhurandhar 2 Controversy: ‘बरेली का पॉकेटमार’ डायलॉग पर बवाल, पार्षद ने भेजा लीगल नोटिस

No Slide Found In Slider.

फिल्म Dhurandhar 2 एक विवादित डायलॉग को लेकर कानूनी पचड़े में फंसती नजर आ रही है। फिल्म में “बरेली का पॉकेटमार” जैसे संवाद के इस्तेमाल पर शहर में विरोध तेज हो गया है।

पार्षद ने भेजा कानूनी नोटिस

बरेली के रामपुर गार्डन क्षेत्र के पार्षद Rajesh Agrawal ने फिल्म के निर्माताओं को कानूनी नोटिस भेजकर विवादित डायलॉग को तुरंत हटाने की मांग की है।

नोटिस में निर्माता Aditya Dhar, लोकेश धर और Jyoti Deshpande को संबोधित किया गया है।

‘शहर की छवि को पहुंचा नुकसान’

पार्षद का कहना है कि सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए बरेली के नाम का अपमानजनक तरीके से इस्तेमाल किया गया है। ऐसे संवाद न केवल शहर की छवि खराब करते हैं, बल्कि स्थानीय नागरिकों के आत्मसम्मान को भी ठेस पहुंचाते हैं।

‘गौरवशाली पहचान को नहीं किया जा सकता धूमिल’

राजेश अग्रवाल ने कहा कि बरेली सदियों पुरानी सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान वाला शहर है। इसे ‘पांचाल नगरी’ और ‘आला हजरत की धरती’ के रूप में जाना जाता है। ऐसे में मनोरंजन के नाम पर शहर की छवि को धूमिल करना स्वीकार्य नहीं है।

एफआईआर और मानहानि का दावा करने की चेतावनी

पार्षद ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि फिल्म से संबंधित डायलॉग को तुरंत नहीं हटाया गया, तो वे निर्माताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे और मानहानि का मुकदमा भी दायर करेंगे।

शासन स्तर पर भी पहुंचा मामला

मामले की गंभीरता को देखते हुए पार्षद ने इस संबंध में शासन स्तर पर भी शिकायत दर्ज कराई है। अब देखना होगा कि फिल्म निर्माता इस विवाद पर क्या रुख अपनाते हैं।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button