No Slide Found In Slider.
बरेली

बरेली: पिकअप की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, सीमा विवाद में उलझी पुलिस

No Slide Found In Slider.

बरेली। सीबीगंज क्षेत्र के परसाखेड़ा औद्योगिक इलाके में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद मामला उस समय और उलझ गया जब दो थानों की पुलिस क्षेत्राधिकार को लेकर आपस में विवाद करती नजर आई।

जानकारी के अनुसार, फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव धनतिया निवासी 70 वर्षीय चंद्रपाल गंगवार परसाखेड़ा स्थित एक कार शोरूम के गोदाम में ड्यूटी के बाद साइकिल से घर लौट रहे थे। सुबह करीब 6 बजे जब वह झुमका तिराहे के पास सड़क पार कर रहे थे, तभी बिलवा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही मुर्गियों से लदी एक पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि चंद्रपाल गंगवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद अनियंत्रित पिकअप सामने से आ रहे ट्रक से टकराकर पलट गई। इस दुर्घटना में पिकअप में भरी कई मुर्गियों की भी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया। परसाखेड़ा चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया।

हालांकि, हादसे के बाद परसाखेड़ा चौकी पुलिस और फतेहगंज पश्चिमी थाना पुलिस के बीच क्षेत्राधिकार को लेकर विवाद सामने आया। दोनों पक्ष घटना स्थल को अपने-अपने क्षेत्र से बाहर बता रहे हैं, जिससे आगे की कार्रवाई प्रभावित होती नजर आई।

मृतक चंद्रपाल गंगवार अपने पीछे पत्नी सावित्री देवी, पुत्र हरेंद्र गंगवार और पुत्री सोनिया को छोड़ गए हैं। पुत्र विवाहित है, जबकि पुत्री अविवाहित है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्रशासन से अपेक्षा की जा रही है कि सीमा विवाद को जल्द सुलझाकर मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button