No Slide Found In Slider.
बरेली

बिथरी चैनपुर में ‘गांव चलो अभियान’ तेज, विधायक राघवेंद्र शर्मा ने किया जनसंपर्क

No Slide Found In Slider.

बरेली। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे ‘गांव चलो अभियान’ ने जनपद में रफ्तार पकड़ ली है। इसी क्रम में बिथरी चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के क्यारा ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत सिरोही में एक व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्रीय विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने नेतृत्व किया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक और पार्टी पदाधिकारियों ने ग्रामीणों के बीच जाकर सीधा संवाद स्थापित किया। घर-घर संपर्क कर लोगों का अभिवादन किया गया और उन्हें केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही ग्रामीणों को इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

कई गांवों में चला अभियान
‘गांव चलो अभियान’ के तहत आलमपुर जाफराबाद ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम कटका भरत, चकरपुर, देवचरा और मकरंदपुर धाराजीत में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन क्षेत्रों में मंडल अध्यक्ष दिनेश जायसवाल ‘टिंकू’ ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया।

उन्होंने कहा कि सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मूल मंत्र पर कार्य कर रही है और बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।

सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
अभियान के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, सौभाग्य योजना, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना और आयुष्मान भारत योजना जैसी प्रमुख योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। ग्रामीणों को बताया गया कि वे किस प्रकार इन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

स्वच्छता पर भी दिया गया जोर
कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता अभियान को भी प्राथमिकता दी गई। ग्रामीणों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया।

स्थानीय लोगों ने सराहा अभियान
इस मौके पर प्रमेंद्र चौहान, अनंत पाठक, मंडल महामंत्री गिरीश गुप्ता, शिवांश गौड़, मुकेश श्रीवास्तव, राजीव गुप्ता, प्रमोद राजपूत, राजू टंडन, डॉ. संजीव वर्मा, डॉ. ऋषिपाल वर्मा और अमन साहू समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में उपयोगी बताया।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button