“बस्ती चलो अभियान” में सांसद छत्रपाल गंगवार का जनसंपर्क, घर-घर पहुंचाई योजनाओं की जानकारी

photo_2026-04-11_15-34-25
No Slide Found In Slider.

रिपोर्ट: देवेंद्र पटेल

बरेली: भारतीय जनता पार्टी के “बस्ती चलो अभियान” के अंतर्गत सांसद छत्रपाल गंगवार ने शहर में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। अभियान में उनके साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद रहे।

सांसद ने बरेली शहर विधानसभा क्षेत्र के बांके बिहारी मंडल अंतर्गत वार्ड कुरमांचल में पहुंचकर स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद किया। उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि यह अभियान समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का सशक्त माध्यम बन रहा है।

जनसंपर्क के दौरान सांसद ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को भी गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि हर पात्र लाभार्थी को समय पर उसका अधिकार मिले और क्षेत्र का संतुलित विकास सुनिश्चित हो।

सांसद छत्रपाल गंगवार ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं—जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला योजना और आयुष्मान भारत—समाज के हर वर्ग के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अभियान को और गति देते हुए अधिक से अधिक लोगों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाई जाए, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति इन लाभों से वंचित न रह जाए।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

You may have missed