No Slide Found In Slider.
बरेली

बहेड़ी में फिर गौहत्या, गोकशों के हौसले बुलंद, कार्रवाई पर उठे सवाल

No Slide Found In Slider.

बरेली। जनपद के थाना बहेड़ी क्षेत्र में गौकशी की एक और बड़ी घटना ने माहौल गरमा दिया है। ग्राम मीतीपुर में 3 से 4 गोवंश की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर हिंदू संगठनों में गहरा आक्रोश है और उन्होंने इसे कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल बताया है।

हिंदू संगठन से जुड़े हिमांशु पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर ट्वीट कर मामले को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को टैग करते हुए आरोप लगाया कि लगातार कार्रवाई के दावों के बावजूद क्षेत्र में गौकशी की घटनाएं थम नहीं रही हैं।

ट्वीट में कहा गया कि गोकशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे खुलेआम वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और लोगों में रोष व्याप्त है।

सूत्रों के मुताबिक, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हालांकि, आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, हिंदू संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो वे बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button