No Slide Found In Slider.
उत्तरप्रदेश

लखीमपुर खीरी में ईंधन संकट से हाहाकार, पंपों पर लंबी कतारें; SDM बोले—जमाखोरों पर होगी सख्त कार्रवाई।

लखीमपुर खीरी: ईंधन किल्लत की अफवाह से मचा हाहाकार, ब्लैक में बिक रहा तेल; SDM ने दी जमाखोरों को सख्त चेतावनी

No Slide Found In Slider.

लखीमपुर खीरी। जनपद के धौरहरा तहसील सहित ईसानगर, खमरिया और रमियाबेहड़ जैसे ग्रामीण इलाकों में पेट्रोल-डीजल को लेकर त्राहि-त्राहि मची हुई है। ईंधन की कमी की महज एक अफवाह ने पंपों पर ऐसी भीड़ जुटाई कि आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। आलम यह है कि टैंकर आते ही कुछ ही घंटों में स्टॉक ‘निल’ हो रहा है, जिससे किसान और आम जनता बेहाल है।

ब्लैक मार्केटिंग का खेल: 200 रुपये तक वसूले जा रहे अतिरिक्त दाम

संकट के इस दौर में मुनाफाखोर सक्रिय हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार, कुछ लोग दिहाड़ी पर व्यक्तियों को लाइनों में खड़ा कर केनों (डिब्बों) में तेल भरवा रहे हैं, जिसे बाद में गांवों में 150 से 200 रुपये प्रति लीटर तक की अतिरिक्त कीमत पर ‘ब्लैक’ में बेचा जा रहा है। विश्वनाथ पेट्रोल पंप के संचालक अवनीश कुमार ने बताया कि लाइनों में लगे 60 फीसदी चेहरे वही होते हैं जो एक पंप से तेल लेकर दूसरे पंप पर पहुंच जाते हैं।

अजीबो-गरीब नजारा: जब टंकी निकालकर पंप पहुंचा युवक

पंपों पर तेल न मिलने की हताशा इस कदर है कि धौरहरा में एक युवक अपनी बाइक की टंकी खोलकर ही हाथ में लेकर पंप पहुंच गया। युवक का तर्क था कि बोतलों में तेल देने पर पाबंदी है, इसलिए वह टंकी लेकर आया है। वहीं, स्थिति इतनी संवेदनशील है कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भी ईंधन लेने के लिए पुलिस की मदद लेनी पड़ रही है।

पुलिस और प्रशासन अलर्ट: अफवाह फैलाने वालों पर नजर

थाना प्रभारी निरीक्षक रवींद्र सोनकर खुद लाउडस्पीकर के जरिए लोगों को शांति बनाए रखने और जमाखोरी न करने की चेतावनी दे रहे हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पंपों पर बढ़ती भीड़ के कारण कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button