No Slide Found In Slider.
उत्तरप्रदेश

देवरिया में ग्राम प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री को भेजा 7 सूत्रीय ज्ञापन, पंचायत चुनाव समय पर कराने की उठाई मांग

देवरिया में राष्ट्रीय पंचायती राज प्रधान संगठन की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित 7 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया।

No Slide Found In Slider.

संगठन ने पंचायत चुनाव समय से कराने, लंबित भुगतानों के निस्तारण और पंचायत व्यवस्था को मजबूत करने सहित कई महत्वपूर्ण मांगें उठाईं। ज्ञापन प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पाण्डेय के निर्देश पर जिलाध्यक्ष महेश्वर मिश्रा बबलू के नेतृत्व में प्रस्तुत किया गया।
ज्ञापन में संगठन ने मांग की कि प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों के चुनाव निर्धारित समयावधि में कराए जाएं। साथ ही कहा गया कि यदि किसी अपरिहार्य कारणवश समय पर चुनाव कराना संभव न हो तो वर्तमान ग्राम प्रधानों का कार्यकाल कानूनी रूप से बढ़ाया जाए, ताकि पंचायत स्तर पर विकास कार्य और प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित न हो।
प्रधान संगठन ने मनरेगा सहित ग्राम पंचायतों के सभी लंबित भुगतानों को 15 दिनों के भीतर जारी कराने की मांग भी उठाई। इसके अलावा विभिन्न योजनाओं की लंबित स्वीकृतियों की धनराशि एक सप्ताह के भीतर ग्राम पंचायतों के खातों में भेजने की बात कही गई, जिससे गांवों में विकास कार्यों को गति मिल सके।
ज्ञापन में यह भी कहा गया कि कई ग्राम पंचायतों के खातों में धनराशि उपलब्ध होने के बावजूद समय पर भुगतान नहीं हो पा रहा है। संगठन ने मांग की कि ऐसी स्थिति में पंचायत सचिव, एडीओ पंचायत से लेकर जिलाधिकारी स्तर तक जिम्मेदारी तय की जाए। साथ ही पंचायत सचिवों को ग्राम प्रधानों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश जारी करने की मांग भी उठाई गई।
प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री से पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है।

 

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button