उत्तरप्रदेश

बरेली नाथ नगरी की धरा पर पुरानी पेंशन अधिकार पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब।

LIVE BHARAT TV न्यूज़ नेटवर्क

*नवीन पेंशन स्कीम के विरोध में संयुक्त मोर्चा ने निकाली पुरानी पेंशन अधिकार पदयात्रा।*

बरेली में गुरुवार को पुरानी पेंशन बहाली हेतु पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा बरेली के जिला संयोजक राम लाल कश्यप के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के आवाहन पर बरेली के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों, शिक्षक कर्मचारियों व अधिकारियों द्वारा का कार्यालय प्रेरणा सदन मिनिस्ट्री एसोसिएशन पीडब्ल्यूडी में लगभग हजारों की संख्या में कर्मचारी पुरानी पेंशन अधिकार पद यात्रा के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया कर्मचारी पेंशन अधिकार पदयात्रा रैली निकालते हुए पुरानी पेंशन जिंदाबाद के नारों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे, जिलाधिकारी बरेली के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री जी भारत सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के जिला संयोजक एवं “उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ” के जिलाध्यक्ष राम लाल कश्यप ने कहा कि प्रांतीय संघ के आव्हान पर उत्तर प्रदेश के 74 जनपदों में रैली निकालकर भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार को आगाह किया जा रहा है अगर कर्मचारियों की पुरानी पेंशन को जल्द बहाल नहीं किया गया तो प्रांतीय आवाहन पर 4 जुलाई 2023 को उत्तर प्रदेश के 74 जनपदों से लगभग 13 लाख राज्य कर्मचारी लखनऊ में आंदोलित होकर आंदोलन करेंगे प्रांतीय संयोजक श्री आलोक चौहान, जिला संयोजक श्री नरेश गंगवार एवं जिला संयोजक श्री जितेंद्र पाठक ने संयुक्त रूप से कहा कि संयुक्त मोर्चा ने *पुरानी पेंशन अधिकार पदयात्रा* का आगाज कर दिया है जिसकी आज एक झलक जनपद बरेली में दिखाई गई है यह आंदोलन अब जन आंदोलन के रूप में उभरेगा जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती तथा सरकार का पेंशन के प्रति दोहरा/ सौतेला रवैया बंद नहीं हो जाता तब तक संयुक्त मोर्चा संघर्ष करता रहेगा।

इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के संघ पदाधिकारी मुख्य रुप से आलोक चौहान, राम लाल कश्यप, नरेश गंगवार, रनवीर सिंह पटेल, राजेंद्र सिंह कोली, तेजपाल पटेल ,छोटेलाल बाल्मीकि, सूरजपाल राजपूत, प्रवेश सागर, अरविंद शर्मा, गजेंद्र सिंह, हेतराम राजपूत, प्रवेश कुमार, राकेश वाल्मीकि, नरेश भारती, अशोक वाल्मीकि, वीरेंद्र गंगवार, सुखपाल पटेल, नन्हे लाल बाल्मीकि, जोगेंद्र सिंह, अरविंद शर्मा, श्रीपाल वर्मा अशोक वाल्मीकि, संतराम दिवाकर, शिवसागर, संतोषी देवी, विमला वर्मा, शिवानी आदि।

ब्यूरो रिपोर्ट एजेंसी

Related Articles

Back to top button