No Slide Found In Slider.
बरेली

बरेली में होटल पर छापा: नाबालिग छात्रा के साथ युवक मिलने से मचा हड़कंप, पोक्सो समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा

No Slide Found In Slider.

बरेली में होटल पर छापा: नाबालिग छात्रा के साथ युवक मिलने से मचा हड़कंप, पोक्सो समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा

बरेली। नैनीताल हाईवे स्थित एक होटल में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस और हिंदू संगठनों ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर एक नाबालिग छात्रा को युवक के साथ बरामद किया। मामले में पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट और दुष्कर्म समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, वाराणसी निवासी 16 वर्षीय छात्रा बहेड़ी क्षेत्र में रहकर रुड़की गांव स्थित आईटीआई में पढ़ाई कर रही है। आरोप है कि पुरानी रोडवेज क्षेत्र में बिरयानी बेचने वाला 25 वर्षीय मुजाहिद उसे बहला-फुसलाकर नैनीताल हाईवे स्थित होटल ताज दिल्ली दरबार ले गया, जहां दोनों रातभर रुके थे।
बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी हिंदू संगठनों को मिली, जिसके बाद उन्होंने बहेड़ी थाना पुलिस को सूचना दी। शुक्रवार तड़के करीब पांच बजे पुलिस और हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने होटल में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान होटल के एक कमरे से युवक और छात्रा को बरामद किया गया।
पुलिस दोनों को थाने ले आई, जहां छात्रा ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने मुजाहिद के खिलाफ पोक्सो एक्ट, नाबालिग से दुष्कर्म और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसका मोबाइल फोन भी खंगाला जा रहा है।
होटल प्रबंधन की भूमिका पर उठे सवाल
घटना के बाद हिंदूवादी संगठनों ने होटल प्रबंधन की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए हैं। संगठनों का आरोप है कि होटल में बिना पर्याप्त सत्यापन के लोगों को कमरे उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे इस प्रकार की घटनाओं को बढ़ावा मिल रहा है।
हिंदू जागरण मंच युवा के जिला अध्यक्ष हिमांशु पटेल ने होटल प्रबंधन के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि होटल को तत्काल सील कर संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
धर्म परिवर्तन की धाराएं जोड़ने की मांग
भाजपा नेता निशीथ गंगवार और राजा भाटी ने आरोप लगाया कि आरोपी युवक कथित तौर पर लग्जरी लाइफस्टाइल और महंगी गाड़ियों का दिखावा कर हिंदू लड़कियों को अपने झांसे में लेता था। उन्होंने मामले में धर्म परिवर्तन से संबंधित धाराएं जोड़ने की मांग करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भी सूचना दी है।
हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल छात्रा की तहरीर और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने छात्रा के परिजनों को सूचना दे दी है और मामले में विस्तृत जांच जारी है।

रिपोर्ट: देवेंद्र पटेल | LIVE BHARAT TV

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button